देहरादून: उत्तराखंड राज्य में पिछले एक महीने से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. प्रदेश में इन दिनों तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिस पर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने की कवायद में जुटा हुआ है. जिसमें मुख्य रूप से अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में विपक्षी दल के साथ ही तमाम सामाजिक कार्यकर्ता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर पहले भी भाजपा के कैबिनेट मंत्री समेत कई नेता प्रेसवार्ता को संबोधित कर चुके हैं, ऐसे में मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं. दरअसल, अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में मचे…
Author: Deep Savera
देहरादून के हाथीबड़कला में CM पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं और अपनी कमेटियों में सैनिकों को स्टॉकहोल्डर बनाने की घोषणा की। उन्होंने यह बात पूर्व सैनिकों के एक मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा, राज्य की रजत जयंती के अवसर पर कई निर्णय लिए हैं, जल्द ही उन्हें आगे बढ़ाएंगे। ताकि उत्तराखंड भारत का श्रेष्ठ राज्य बने। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कुछ पार्टियां सेना से सबूत मांगती हैं CM ने कहा, आज हमारे सैनिक इतने पराक्रमी हैं, उनके परिवार अनुशासन से काम करते हैं, इतनी जीवटता से काम करते हैं, अपने बच्चों को छोड़कर सेना…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए।…
देहरादून। उत्तराखंड की 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, मानदेय में 1600 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है। आंदोलन के बाद बढ़ी मानदेय बढ़ोतरी की उम्मीद प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से अपने लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका मुख्य आग्रह है कि: उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए जब तक दर्जा नहीं मिलता, तब तक मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये किया जाए विभाग में खाली सुपरवाइजर पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को…
महज 50 करोड़ रुपए के वैट के लिए उपभोक्ताओं पर 150 करोड़ का बोझ और राजस्व कमी का खतरा नए वित्तीय वर्ष की आबकारी नीति को लेकर सरकार भले ही 5060 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व हासिल करने के दावे कर रही थी, लेकिन वित्त वर्ष खत्म होने से 04 माह पहले ही बड़ी बाधा सामने आ गई है। एक्साइज ड्यूटी को वैट से बाहर रखने के फैसले पर वित्त विभाग ने कड़ा ऐतराज जताया, जिसके बाद आबकारी विभाग को नीति में संशोधन करना पड़ा। अब एक्साइज ड्यूटी पर भी 12 प्रतिशत वैट लगाया जाएगा, जिसके चलते शराब की कीमत…
उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार अब और अधिक सख्ती और संवेदनशीलता के साथ काम करने जा रही है। मंगलवार को सचिवालय स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में प्रदेश में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, दुर्घटनाओं के कारणों और भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए जाने वाले सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएम धामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनजीवन से जुड़ा अहम मुद्दा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…
तबाही लेकर आ रहा मानसून…आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान उत्तराखंड में 2012 से अब तक आई प्राकृतिक आपदा में 2629 परिवारों पुनर्वास-विस्थापन करना पड़ा। आपदा ने लोगों के हंसते खेलते परिवार उजाड़ दिए। लोगों ने अपने परिवार और रोजगार खो दिए। उत्तराखंड राज्य में मानसून हर साल तबाही लेकर आ रहा है। पिछले 14 वर्षों में हुई भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में 245 गांव उजड़ चुके हैं। यानी हर साल राज्य के औसतन करीब 17 गांव आपदा का निवाला बन रहे हैं और रहने लायक नहीं रह गए…
पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ न्याय यात्रा करेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, भाजपा पर बोला हमला पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने जितने भी गलत हथकंडे हो सकते थे सब अपनाएं। कहा कि धामी सरकार ने धन बल, पुलिस, प्रशासन और गुणा तत्वों के समन्वय से जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अपहरण किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचायत चुनाव में पिछले दिनों जो कुछ हुआ उसे लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा ने चुनाव में शुरू से अब तक जितने भी गलत हथकंडे हो सकते थे सब अपनाएं।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। आगामी 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ‘उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ के गठन का प्रस्ताव पेश करेगी। कैबिनेट ने इसके साथ ही ‘अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान अधिनियम, 2025’ विधेयक लाने का भी फैसला किया है। इस अधिनियम के लागू होने के बाद राज्य में अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों को औपचारिक दर्जा प्रदान करने का अधिकार केवल इसी प्राधिकरण को होगा। अब तक अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा…
नैनीताल। पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में हुई फायरिंग की घटना को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। गौरतलब है कि 14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले मतदान स्थल के पास फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था।…




